कांडी : -थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी राम प्रसाद साह के 45 वर्षीय पुत्र सुदिन प्रसाद गुप्ता की मौत राजस्थान में आग में जलने से हो गयी।घटना रविवार 12 बजे रात की है।मृतक का शव गुरुवार तक आने की संभावना है।मृतक के परिजनों ने बताया कि सुदिन सात महीने पूर्व मजदूरी करने राजस्थान गया था ।वह गांव के अन्य 12 लोगों के साथ बेबीकूट सौता नामक जगह पर टाटा पावर प्लांट में मजदूरी करता था।घटना की रात सभी खाना खाकर झोपड़ी में सो गए थे।अचानक 12 बजे रात में झोपड़ी धु - धु कर जलने लगी।11 लोग तो किसी तरह जान बचाकर झोपड़ी से बाहर भाग गए।लेकिन सुदिन आग की चपेट आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके साथियो ने जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती किये लेकिन बचाया नही जा सका।मृतक के साथ में रह रहे लोगों ने फोन पर बताया कि जिस झोपड़ी में हम सभी सो रहे थे उसके बाहर बगल में स्थानीय लोगों ने खाना बनाकर बिना बुझाए आग को छोड़ दिये थे।उसी आग से उठी चिंगारी ने झोपड़ी को जला दिया।
मृतक की पत्नी कुलवंती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।वह बार बार बेहोश हो जा रही है।पुत्र योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ,राज कुमार गुप्ता , लड़की प्रतिमा देवी व पूनम कुमारी भी रोते रोते बेहाल हो रहे थे।