रारो पंचायत के उप मुखिया को 15वें वित्त की राशि में से मुखिया द्वारा 5 लाख का योजना नहीं देने पर उप मुखिया ने मुखिया पर विकास कार्यो में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंत्री को लिखित आवेदन दिया है। जिसको लेकर रारो मुखिया के आवास पर शनिवार को पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों व बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने बैठक किया । बैठक में वार्ड सदस्यों ने कहा कि उप मुखिया शिव प्रसाद यादव द्वारा पाच लाख रुपए की योजना की मांग किया था। जिसका मुखिया ने विरोध किया था। मुखिया के द्वारा कहा गया था कि सभी वार्ड मेरे लिए बराबर हैं। सभी को समान राशि विकास कार्य के लिए दिया जाएगा। तभी उप मुखिया को यह बात बुरा लगा और 15वें वित्त के कार्यकारिणी के बैठक में वे उपस्थित नहीं रहे और मंत्री से जाकर पंचायत में गड़बड़ी का आरोप लगाकर शिकायत कर दिए।
सभी वार्ड सदस्यों ने शिकायत का विरोध करते हुए कहा कि पंचायत के सभी वार्ड में पाच - पाच लाख रुपए की योजना कैसे हो सकता हैं। पंचायत में कुल 14 वार्ड है, विकास कार्यो के लिए पंचायत को लगभग 14 लाख रुपए ही मिला है। इसलिए उप मुखिया ने कार्यकारिणी की बैठक पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए और बिचौलिए के इशारे पर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को लिखित आवेदन देकर पंचायत में विकास कार्य नहीं होने की लिखित आवेदन दिया है। वही जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि रारो पंचायत के वार्ड नं 14 में उप मुखिया के द्वारा लगभग 115 शौचालय के साथ 14 वीं वित्त आयोग से कई योजना का निर्माण भी कराया गया है। शौचालय निर्माण का पैसा जलसहिया व मुखिया के संयुक्त हस्ताक्षर से उप मुखिया पत्नी अमित्रा देवी को भुगतान किया गया है। वहीं बैठक में कमलेश यादव ने कहा कि उप मुखिया शिव प्रसाद यादव भाजपा के नेता है, इसके बाद भी भाजपा के मंडल प्रभारी पंकज विश्वकर्मा के राजनीतिक प्रतिद्वंदी के बहकावे में आ कर कीचड़ उछालने का काम किया जा रहा हैं। उनके द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री को आवेदन में लिखा है कि भाजपा मंडल प्रभारी पंकज विश्वकर्मा ने धवस दिखाकर मनमाने तरीके से योजना को चयनित करते हैं। लेकिन ऐसा कुछ बात नहीं है । कहा की पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को बैठक कर योजनाओं का चयन किया जाता है। जो देखने का चीज है और यह जांच का विषय है। कमलेश ने कहा कि उप मुखिया शिव प्रसाद यादव राजनीतिक साजिश का शिकार हो रहे हैं। उनके द्वारा कई योजनाओं के शिलान्यास के साथ-साथ योजना का क्रियान्वयन भी किया गया है। बैठक में वार्ड सदस्य सुरेंद्र यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, पानपति देवी, विमल राम, शीतलमानी देवी, अमंती देवी, प्रभा देवी, राजपति देवी, जोखन सिंह ,राम लखन यादव, राजेंद्र यादव ,बलराम विश्वकर्मा ,देव शरण सिंह संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।