कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक दुद्धी न्याय पंचायत वुटवेढवा (विंढमगंज) में बैठक आहूत की गई

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन!सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक  दुद्धी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील तिवारी के अध्यक्षता में शनिवारवार को बुटवेढवा  न्याय पंचायत की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अमल कुमार जायसवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष)  के आवास में में संपन्न हुई। इसअवसर पर बुटवेढवा न्याय पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से ओम प्रकाश रावत  को घोषित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश का प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी  जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू जी के निर्देश पर सभी जिलों में संगठन सृजन अभियान पार्ट 2 चलाया जा रहा है! जिला महामंत्री व   दुद्धी विकासखंड प्रभारी बृजेश तिवारी व जिले के  उपाध्यक्ष अध्यक्ष कमलेश ओझा जी  संयुक्त रुप से कहा कि जिले के हर न्याय पंचायत बूथ स्तर से कांग्रेस पार्टी स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों को  जोड़े जाने  की  बैठक कर रही है

कमलेश ओझा कांग्रेस  जिला अध्यक्ष ने वर्तमान केंद्र प्रदेश सरकार की किसान नौजवान मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है।जाति धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा कर लूट भ्रष्टाचार, अत्याचार,महिलाओं को पर हो रहे बलात्कार रोकने में अक्षम है। आए दिन बस्ती जनपद सहित पूरे प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं। किसान विरोधी कानूनों के किसान हित की बात करने वाली इस सरकार के मुखिया किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। झूठ फरेब की सरकार को उखाड़ फेंकने के

लिए हम सभी लोगों का आवाहन करते हैं कि आने वाले दिनों में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने मेंअपना सहयोग प्रदान करें।जिससे भारतवर्ष की एकताअखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतंत्र की रक्षा हो

सके इस  विषय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमल कुमार जायसवाल ने कहा कि देश के किसान हमारा भरण पोषण करते हैं, उनके बिना भारत भूखा रहेगा और अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। भाजपा को इस कोरोना काल के दौरान इस बिल को अध्यादेश के माध्यम से लाकर बिना सार्थक चर्चे के ध्वनि मत से पारित कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार के नीति और नियत दोनो के खोट है, जो किसानों के लिए हाल ही में भाजपा तीन बिल लेकर आई है वो भारत में कृषि के भविष्य को नष्ट कर देंगे

युवा कांग्रेस नेता अजीत तिवारी , रविंद्र बाल्मीकि, देवेंद्र संतोष कुमार डॉक्टर बदरी आलम जी,

संजय कुमार , अजय कुमार पासवान ,राजाराम, मुकेश केसरी ,डॉक्टर सरजू प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार, संतोष पटवा आदि लोग मौजूद रहे!












Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa