बिश्रामपुर अंचल के बिश्रामपुर, उटारी रोड,नावा बाजार,पांडु क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम से दो सूत्री मांग का आवेदन सौपा।बिश्रामपुर संघ के बिबेकानंद सिंह ने ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान कर उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएम आवास निर्माण में उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलती है। मगर लाभूक के द्वारा निर्माण छह माह के बाद किया जाता है, तो उन्हें प्रोत्साहन राशि से भी वंचित होना पड़ता है।
उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का आग्रह किया है। दिए गये ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज द्वारा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को पंचायत सचिवालय के सुचारु संचालन के लिए 2016 में रखा गया था। प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार चार पंचायत स्वयंसेवक हैं। लगातार वह अपनी सेवा विभिन्न कार्यों के लिए दे रहे हैं। ज्ञापन में दो सूत्री मांगें रखी हैं। उनकी मांगों में ग्राम पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का सेवा स्थायीकरण करने व प्रोत्साहन राशि की जगह निश्चित मानदेय देने की व्यवस्था शामिल है।उन्होंने ने यह भी कहा कि 27 जनवरी तक हमारी मांगे पूरी नही होती तो 28 जानवरी से मोराबादी मैदान रांची में अपने सभी बाल बच्चे के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर जाने की बात कही है। श्री चंद्रबंशी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि आपकी मांगे पुर्ण रूप से सही है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि इदरीश हवारी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के नावा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद गुप्ता, पांडु प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय,उटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार,संयोजक प्रताप कुमार,रमेश पाल,कामेश्वर पांडेय,कमलेश कुमार,सुनील यादव सहित स्वयंसेवक संघ के लोग मौजूद थे।