किसान मोर्चा गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलला दुबे को भाजपाइयों ने किया सम्मानित ---रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पांडेय

 कांडी : प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ में सम्मान समारोह का आयोजन कर किसान मोर्चा के नये गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे को सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रामलाला दुबे को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बधाये जाने पर फुल माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बोलते हुए श्री दुबे ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है , उसका वे बखुबी निर्वहन करेंगे। कहा कि उनके जैसा एक साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया जाना भाजपा के सशक्त संगठन का जिता जागता उदाहरण है। भाजपा में कोई पद नहीं होता है, आम जनता की समस्या को उठाने के लिए एक दायित्व मिलता है, जिसका निर्वहन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता करते हैं। लगभग दो दशक पूर्व से ही मेरे द्वारा कांडी प्रखंड की जनसमस्याओं को उठाया जाता रहा है। नये दायित्व का निर्वहन करते हुए मैं पूरी निष्ठा के साथ गढ़वा जिला के किसानों की समस्याओं को सही मंच पर उठाते रहुंगा व यथासंभव दुर करवाने का प्रयास करूंगा। कांडी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जो सम्मान मुझे मिला उसका मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ। सम्मान समारोह के बाद उन्होंने माँ सतबहिनी सहित अन्य देवी देवताओं का पूजन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय , बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष शशिरंजन दुबे , प्रखंड के सह संयोजक राजेंद्र पाण्डेय, सत्येंद्र चौबे , भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह , भोला मेहता , सूर्यदेव मेहता , राजु कुमार , डोमन ठाकुर , राजेश्वर गुप्ता , निरंतर कुमार तिवारी , ओमप्रकाश कुमार मेहता, सीता राम तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa