आज दिनांक 3 जनवरी 2021 दिन रविवार को स्थानीय टाउन हॉल के प्रांगण में झारखंड चिन्हित आयोग के द्वारा गढ़वा जिला आंदोलनकारियों की एक बैठक हुई , उक्त बैठक की अध्यक्षता आंदोलनकारी ताम्र पत्र प्राप्त श्री सुभाष प्रसाद केसरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई, अलग राज्य के गठन हेतु संकल्प लेने वाले प्रथम नेता जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाने का संकल्प राज्यस्तरीय लिया गया था इसी क्रम में गढ़वा जिला मुख्यालय में आंदोलनकारियों ने टाउन हॉल के मंच पर स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा का जयंती एवं भारत रत्न झारखंड वनांचल के जनक पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दिया गया अध्यक्ष सुभाष केसरी के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का ध्वज फहरा कर एवं पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की श्री मुरली श्याम सोनी ने श्री जयपाल सिंह मुंडा के बारे में बखान करते हुए कहा कि श्री जयपाल सिंह मुंडा ने आजादी से पूर्व झारखंड अलग स्थापना हेतु संविधान सभा में आवाज उठाते हुए लड़ाई लड़ी थी जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 3 जनवरी 1930 को हुआ था 118 वी जयंती समारोह हम सब मना रहे हैं आजादी के समय जब हमारा देश आजाद हुआ तो पहली बार श्री मुंडा खूंटी से लोकसभा के सदस्य चुने गए उसके बाद बिहार विधानसभा में इनके झारखंड पार्टी के 37 विधायक थे इन्होंने पहली बार अलग राज्य स्थापना हेतु लड़ाई लड़ी आज इनका हम लोग जन्म दिवस मना रहे हैं इस कार्यक्रम में गढ़वा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नाम से एक संगठन बनाया गया इसमें अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार उपाध्याय, महासचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता, सचिव dhilan सिंह, संगठन सचिव मनोज सोनी , धर्म नाथ झा कोषाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार द्विवेदी परामर्श दात्री समिति में 2 सदस्य को रखा गया है श्री आनंद मोहन तिवारी , श्री विनय कुमार चौबे, इस कार्यक्रम में आंदोलनकारी में प्रमुख रूप रूप से उपस्थित थे श्रीमती रामा सिन्हा , श्री राजेश कुमार गुप्ता , डॉ वीरेंद्र कुमार साह , गणेश बैठा, लालमन बैठा , ओम प्रकाश महतो , ब्रह्मदेव मेहता , दिनेश दुबे , गिरेंद्र पांडे, नागेंद्र तिवारी , दिनेश चौबे, राजकुमार मद्धेशिया , जयंत पांडे, जवाहर पासवान ,आदि ने आंदोलनकारी उपस्थित थे, उपायुक्त से कल मिलकर गढ़वा जिला में आए हुए ताम्रपत्र और सम्मान पत्र को यथाशीघ्र आंदोलनकारियों में वितरण करने के लिए कल आग्रह किया जाएगा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश दुबे ने किया