राम मंदिर निर्माण के लिए कांडी में निधि संग्रह अभियान शुरू---रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पांडेय

 कांडी : भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान कांडी में शुरू हो गया है। कांडी प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में इसकी शुरुआत की गई। सतबहिनी झरना तीर्थ में अवस्थित महावीर मंदिर में शिक्षक अमरेंद्र कुमार पंडित ने सबसे पहले समर्पण राशि प्रदान किया। मौके पर उपस्थित जिला सह संयोजक आशीष सुबह देने कहा कि हम सबों को तन मन और धन से निधि संग्रह में सहयोग करना है। ताकि आने वाली पीढ़ी यह गर्व से कह सकें कि हमारे पूर्वजों ने भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई है। मौके पर प्रखंड संयोजक शशि रंजन दुबे सहसंयोजक रामलाला दुबे जमाकर्ता विनोद प्रसाद,अमित प्रकाश,राजन कुमार, सीताराम तिवारी, राजेंद्र पांडेय, पुष्परंजन, विवेक सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।




Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa