गढ़वा/कांडी : उपायुक्त गढ़वा के आदेश पर जिला अधिकारी कांडी द्वारा राजस्व उप निरीक्षक संप्रति प्रतिनियुक्त इन्देशवर बैठा को प्रशासनिक दृष्टिकोण से निलंबित करते हुए मुख्यालय अंचल कार्यालय खरौंधी निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान इन्देशवर बैठा का मुख्यालय खरौंधा अंचल किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंदेश्वर बैठा को सुंडिपुर पांसा पुल पहुंच पथ निर्माण भूमि अधिग्रहित मामले में किया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक इन्देशवर बैठा को अंचलाधिकारी कांडी द्वारा अंचल कार्यालय खरौंधी में योगदान हेतु विरमित कर दिया गया है।