गढ़वा/कांडी : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में शुक्रवार को पिकनिक मनाने को लेकर पर्यटकों की जनसैलाब उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे। इस स्थल में स्थित विभिन्न मंदिरों के आसपास लोगों को भोजन बनाते व ग्रहण करते देखा गया। जबकि झरना क्षेत्र में कई पर्यटकों को स्नान करते भी देखा गया। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना किए।बड़ी संख्या में लोग पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए सतबहिनी झरना पहुंचे। यहां पर पर्यटकों ने भोजन के रूप में कुछ लोगों ने घर से ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को लाकर यहां पूजा-पाठ कर भोजन का लुफ्त उठाया। कुछ लोगों ने डीजे साउंड लगाकर भी नए साल के अवसर पर जश्न मनाया। भोजन इस अवसर पर कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जोहन टुड्डू व थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने पहुंचकर भीड़भाड़ का जायजा लिया। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने सतबहिनी मां के अलावे सभी मंदिरों में पहुंचकर देवी-देवताओ का दर्शन करते हुए पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।झारखंड प्रदेश हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह भी ब्यवस्था सम्भालने में मुस्तैद दिखे।नए वर्ष के उपलक्ष्य में न्यास बोर्ड की ओर से लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है।