रांची जिला वुशु संघ के द्वारा आर के आंनद बाउल्स ग्रीन नामकुम में 31 जनवरी को आयोजित किया गया।

 श्री बंशीधर नगर :---16 वा झारखंड स्टेट जूनियर वुशु चैंपियनशिप रांची जिला वुशु संघ के द्वारा आर के आंनद बाउल्स ग्रीन नामकुम में 31 जनवरी को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गढ़वा जिला वुशु टीम में मिलिनियम पब्लिक स्कूल आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें आदित्य कमलापुरी 45 केजी, विवेक कुमार 48 केजी, नीरज कुमार 52 केजी, मंजर कुमार 56 केजी, उज्ज्वल प्रकाश60 केजी, रफीउल्लाह अंसारी 65 केजी, मनीष कुमार 70 केजी, विशाल कुमार 80 केजी का नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक मुमताज़ राही के द्वारा निजी वाहन से रांची के लिए  रवाना किया गया. मौके पर विद्यालय निदेशक मुमताज राही ने कहा कि चयनित खिलाड़ी को जिला टीम में चयन पर शुभकामनाएं एवम उज्जवल भविष्य की कामना किया।साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा।शुभकामनाएं देने वाले ने विद्यालय का चेयर पर्सन नूरजहां बेगम, प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह, शिक्षक मनोज कुमार, सुनील सिन्हा, असगर अली,आशा राय, दीक्षा कुमारी सहित अन्य का नाम शामिल है।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa