नयाखाड़ ग्राम स्थित संत स्टीफन चर्च में सहित ईसाई बहुल गांवो में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

 श्री बंशीधर नगर:- ईसाइयों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस शुक्रवार  को बंशीधर मुख्यालय के नयाखाड़ ग्राम  स्थित संत स्टीफन चर्च में सहित ईसाई बहुल गांवो में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। नया खाड़ स्थित चर्च में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चर्च को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च परिसर में बच्चों और महिलाओ द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।इससे पूर्व सभी ने यीशु के सामने कैंडल जला कर सभी के सुखद भविष्य की कामना किया। ज्ञात हो कि क्रिसमस की पूर्व संध्या गुरुवार से ही क्रिसमस से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।  क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग प्रभु की प्रशंसा में कैरोल गाते हैं और क्रिसमस के दिन प्यार व भाईचारे का संदेश देने एक दूसरे के घर जाते हैं।क्रिसमस का त्योहार अब सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं रहा बल्कि इसने सामाजिक पर्व का रूप धारण कर लिया है तभी तो अब सभी समुदायों के लोग बढ़−चढ़कर इसे मनाते हैं और आपस में खुशियां बांटते हैं। क्रिसमस हंसी−खुशी का त्यौहार है इस दिन विश्व भर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु की जन्मगाथा की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं और गिरजाघरों में प्रार्थना की जाती है। क्रिसमस को सभी ईसाई लोग मनाते हैं और आजकल कई गैर ईसाई लोग भी इसे एक धर्मनिरपेक्ष, सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाते हैं। बाजारवाद ने भी इस पर्व के प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई है। क्रिसमस के दौरान उपहारों का आदान−प्रदान, सजावट का सामान और छुट्टी के दौरान मौजमस्ती के कारण यह एक बड़ी आर्थिक गतिविधि भी बन गया है।






Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa