कांडी : प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा ग्राम निवासी सह अपग्रेड उच्च विद्यालय बरदरी संकुल बांदू चुतरू प्रखंड रंका के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की रंका प्रखंड इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को संपन्न ऑनलाइन वोटिंग के दौरान नीरज कुमार को निर्विरोध रूप से रंका प्रखंड का अध्यक्ष चुन लिया गया। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के गढ़वा जिला कार्यालय में संघ के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव नागेंद्र विद्यार्थी, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष सरफुला अंसारी ने नीरज कुमार को निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया। रंका प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर बांदू चुतरु हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक परवेज आलम, गोदरमाना हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास दास सहित कई लोगों ने नीरज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत किसी भी शिक्षक की कोई समस्या मेरी अपनी समस्या होगी। संघ की जिला इकाई से संपर्क कर उस समस्या का त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। किसी भी शिक्षक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर नीरज कुमार के ग्रामवासी प्रिय रंजन सिन्हा, प्रभात दास, अशोक कुमार, संजय प्रसाद सिन्हा, कृपा निधान,अविनाश कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है।