महिला स्वयं सहायता समूह के कार्ड धारियों ने नवंबर माह के अतिरिक्त राशन कालाबाजारी को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।

 डंडई प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को पचौर गांव के कर्मा महिला स्वयं सहायता समूह के कार्ड धारियों ने नवंबर माह के अतिरिक्त राशन कालाबाजारी को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। प्रखंड कार्यालय का घेराव करने वालो में धनंजय पासवान, धर्मेंद्र राम, विनोद राम, राम स्वरूप पासवान, वीरेंद्र पासवान, प्रहलाद साह, राम जी भुईयां, बिनाई राम, श्रावण राम, अयोध्या राम सहित सैकड़ों लाभुकों ने बताया कि नवंबर माह के अतिरिक्त राशन कर्मा महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर अरुण राम के द्वारा कालाबाजारी कर दिया गया है। अतिरिक्त राशन की मांग किए जाने पर लाभुकों को अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज पर उतारू हो गया। मामले को लेकर लाभुकों व ग्रामीणों ने गांव में कई बार बैठक किया गया। लेकिन लाभूको की बात को मानने से डीलर अरुण राम इनकार कर दिया। मजबूरन हम लोगों को प्रखंड कार्यालय का घेराव करना पड़ा। लाभुकों ने बताया कि पिछले कई वर्षो से कर्मा महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर रविंद्र राम के द्वारा ईमानदारी पूर्वक जन वितरण प्रणाली की दुकान को संचालित किया जा रहा था। हम लोगों को उनके द्वारा राशन व किरासन तेल स समय वितरण किया जाता था। लेकिन जब से अरुण राम को डीलर का प्रभार मिला उस समय से आज तक हम लोगों को नियमित रूप से राशन व किरासन तेल का वितरण नहीं किया गया।जिससे हम लोगों को परेशानी बड़ गई। मामले को स्वह संज्ञान में लेते हुए प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी बलराम कृष्णा शर्मा ने पुलिस दल बल के साथ पचौर गांव पहुंच पूर्व से संचालित कर रहे डीलर रविंदर राम को राशन वितरण करने का निर्देश दिया। 

पक्ष  खाद आपूर्ति पदाधिकारी बलराम कृष्ण शर्मा ने बताया कि

तत्काल राशन के वितरण करने को लेकर पूर्व संचालित कर रहे हैं रविंदर को राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है मामले को जांच कर कारवाई किया जाएगा |

पक्ष  जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अरुण राम ने बताया कि

लाभुकों के द्वारा लगाया गया आरोप गलत व निराधार है। कम आवंटन होने के कारण प्रति लाभुक ढाई किलो राशन दिया जा रहा था लेकिन लव कुश द्वारा राशन लेने से इनकार किया जा रहा था।







Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa