गढ़वा/कांडी : मारपीट मामले में दो आरोपी को कांडी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुन शर्मा एवं रामनाथ यादव को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
इधर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि घोड़दाग निवासी अर्जुन शर्मा पिता राम लखन शर्मा को कांडी थाना कांड संख्या 123/20 धारा 147, 148, 149, 341, 323, 325, 307, 504 के तहत एवं लमारी कला निवासी रामनाथ यादव पिता रामप्रीत यादव को कांडी थाना कांड संख्या 124 /20 धारा 452, 379, 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।