जन्मदिवस के उपलक्ष मे जरुरत मंद को भोजन का आयोजन संकट मोचन मंदिर रंका मोड़ पे किया गया --

 लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के तत्वाधान में लायन विनय कश्यप   जी  के सौजन्य से उनकी पुत्री कनिका के  जन्मदिवस के उपलक्ष मे फूड फॉर हंगर (जरुरत मंद को भोजन )का आयोजन संकट मोचन मंदिर रंका मोड़ पे किया गया जिसमे 150 लोगों के बिच खिचड़ी का वितरण किया गया 

 प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन जय शंकर ब्रेजियर ने बतया की हमारे क्लब के द्वारा लगातार नौवे हफ्ते ये कार्यक्रम किया जा रहा है जोकि सदस्यों के और उनके परिवार जनों के जन्मदिन और सालगिरह पर किया जा रहा है और  आगे भी निरन्तर किया जायेगा ,  जब छोटे छोटे बच्चे, वृद्ध, महिलाओ   को भोजन पा कर उनके चेहर की खुशी देखकर उनलोगो को तुरंत भोजन करते देखकर  जो ख़ुशी  मिलती है उसे बयां नहीं किया जासकता ! कार्यक्रम मे रीजन चेयरमैन लायन अमित कश्यप, अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल,   सचिव विनय कश्यप , लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनूप कुमार , स्मिथ  आदि मौजूद थे 






Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa