गढ़वा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा डेढ़ सौ घरों में बिजली उपलब्ध कराने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया--रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पांडेय

 कांडी : गढ़वा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे के प्रयास से लगभग 150 घरों को बिजली उपलब्ध कराये जाने की खुशी में ढोल-बाजे के साथ सैकड़ों पुरूष व महिलाओं ने स्वागत किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांडी प्रखंडवासियों से हमारा परिवारिक रिश्ता है, मैं उक्त सभी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने को तत्पर हूँ। प्रखंडवासियों के समक्ष मुख्य रूप से राशन कार्ड, वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर प्रखंड एवं जिला के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। गढ़वा उपायुक्त व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जल्द ही जनता की सारी समस्याओं को दुर करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड कि महागठबंधन की सरकार समाज के हर जाति वर्ग को लेकर चलने का काम कर रही है। सरकार अंतिम चरण तक विकास पहुँचाने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर झरी प्रसाद, शंभु पांडेय,अजय प्रसाद, सुनिल प्रसाद, वसिष्ठ राम, नंदु राम, उमेश राम, अशोक राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।









Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa