गढ़वा जिले का लड़का भारतीय मानक ब्यूरो वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए --अयोध्या कुमार की रिपोर्ट

 गढ़वा जिला  के अंतर्गत दहेड़ीया निवाशी मदन यादव के पुत्र गोरेनंद प्र.  गेट परीक्षा मे AIR 22 लाकर उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक बितरण मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए है। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगो ने बधाई देते हुए खुशी ब्यक्त की है। गोरेनंद ने अपनी प्रारंभिक क्षिक्षा रा. म. वि. दहेडीया से तथा बोर्ड डी. ए. वी. टाउनशिप से क्षिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने इंटर की परीक्षा डी. ए. वी हेहल रांची से प्राप्त किया। उसके बाद वे IIT मे प्रवेश पाने के लिए कठिन परिश्रम कर IIT JEE MAIN मे विशिष्ट स्थान प्राप्त कर तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय असम मे बी. टेक मे नामांकन कराया। उन्होंने वहा कठिन मेहनत कर टॉप कर असम के राज्यपाल से गोल्डमेडल प्राप्त किया। फिर उन्होंने कड़ी मेहनत कर IIT खड़गपुर मे नामांकन लिया। उसके बाद उन्होंने पी. एच. डी मे नामांकन लिया। पी. एच. डी के दौरान उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन किया वहा उन्होंने 1 रैंक लाकर वैज्ञानिक पद के लिए चयनित हुए। उन्होंने अपने सफलता का राज कठिन मेहनत के साथ अपने माता पिता, बड़े, और गुरुजनों को आशीर्वाद को दिया।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa