राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान व राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

 श्री बंशीधर नगर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 21 जुन को छठा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित माई लाईफ माई योगा विषय पर आयोजित विडीयो प्रस्तुती कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र, बंशीधर नगर प्रखंड के  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने जिला स्तर पर बेहतर प्रस्तुती देते हुए  प्रथम स्थान व राज्य  स्तर श्रेष्ट प्रस्तुती देते हुए  द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।इस विषय मे केन्द्र के जिला युवा समनव्यक मोहसीन हासमी ने सभी सफल प्रतिभागी को बधाई देते हुए कहा  कि इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए अंन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुहिक कार्यक्रम न करते हुए डिजिटल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर मनाया गया था। जिसमे सभी सफल प्रतिभागीयो को प्रमाण पत्र देकर संम्मानित किया गया।उन्होने कहा कि फिट और हेल्दी रहने के लिए योगा करना बेहद जरूरी होता है । रोजाना योग करने से इम्यूनिटी बूस्ट होता है। उन्होने कहा कि  नेहरू युवा केन्द्र,गढवा के लिए काफी गर्व कि बात है कि केन्द्र के स्वयंसेवक कि प्रस्तुती को बेहतरीन मानते हुए सम्मान दिया गया। इधर प्रगति किशोर युवा मंडल के अध्यक्ष विवेकानंद विश्वकर्मा,सचिव उज्ज्वल विश्वकर्मा, अंश युवा मंडल,भगत सिंह युवा मंडल,बिरसा मुंडा युवा मंडल सहित क्षेत्र के सभी युवा मंडलों ने प्रखंड समन्वयक अभिषेक चौबे को बधाई दिया है। उन्होंने कहा है की योगा करने से खुद को फिट रखने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि महामारी के समय में लोगों को फिट रखने के लिए नेहरू युवा केंद्र के द्वारा डिजिटल योगा दिवस मनाया गयाथा।



Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda