हारून अंसारी व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। उनके मृत्यु से बहुत बड़ी छती--राष्ट्रीय महासचिव उमेश कुमार सिंह

 कांडी : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात्रि हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत बत्तो खुर्द निवासी हारून राशिद अंसारी उम्र 60 वर्ष की मृत्यु उनके आवास पर हो गई। हारून अंसारी पिछले कुछ महीनों से मधुमेह से ग्रसित थे, जिनका ईलाज राजधानी राँची से चल रहा था। वे बीते चार महीने से कुछ ज्यादा ही स्वास्थ्य खराब था। हारून अंसारी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। लॉक डाउन के दौरान इन्होंने खुलकर असहायों की मदद किया वे उन्हें शुखा राशन के साथ साथ दैनिक उपयोग की भी सामग्री का वितरण किये थे। वे अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हारून राशिद अंसारी की मृत्यु पर नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव उमेश कुमार सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हारून अंसारी व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। उनके मृत्यु से समाज को बहुत बड़ी छती हुई है।



Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda