श्री बंशीधर नगर: भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को चेचरिया स्थित पुराना पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगी और स्वच्छता के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से सीख लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम अपने महापुरुषों की जयंती मनाकर अपने को गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबको निभाना होगा। उन्होंने कहा कि पंडित जी अपने जीवन को आम जनों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय,मुकेश चौबे, अभिषेक चौबे, ललमोहन यादव, अभय सोनी, प्रकाश चंद्र शेट्टी, ओम प्रकाश गुप्ता,अनिल गुप्ता, राहुल पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि (शहरी)अशोक सेठ ने किया।