भवनाथपुर : सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के द्वारा 5100 पौधा लगाने का लक्ष्य पूरा किया।

   भवनाथपुर : सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के द्वारा 5100 पौधा लगाने का लक्ष्य पूरा किया।पिछले तीन महीने से चलाए जा रहे पौधारोपन कार्यक्रम का आज टाउनशिप आवासीय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संस्था के युवा साथी प्रथम चौबे एवं सनम शुक्ला के अध्यक्षता में समापन  किया गया।संस्था के द्वारा मंदिर परिसर में 11 फलदार एवं छायादार पौधारोपन एवं 101 पौधा वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सुबोधकांत पाठक ने कहा की संस्था जून माह में ही वृहद पौधारोपन कार्यक्रम का शुरूआत पूरे क्षेत्र में 5100 पौधारोपन करने को संकल्प लेकर किया था। जिसके तहत जिले के विभिन्न जगहों पर केतार, खरौंधी, कांडी, बंशीधर नगर में पौधारोपन एवं पौधा वितरण का कार्य किया। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के दौरान बहुत सारे युवा पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के क्षेत्र में कार्य करने की रूची दिखाते हुए हमारे संस्था से जुड़ कर कार्य करने की इच्छा जाहिर किया जिनका हमारे संस्था में स्वागत है।संस्था के मार्गदर्शक संजय राय ब्रम्हभट्ट ने कहा पिछले सात वर्षों से यह संस्था लगातार पौधारोपन कर पर्यावरण संतुलन में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह संस्था युवाओं में पर्यावरण प्रेम जगाने का कार्य कर रही है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। श्री राय ने कहा की संस्था के द्वारा पूर्व में भी मिशन फुलवारी, राखी महोत्सव  और गो ग्रीन जैसे कार्यक्रम चला कर और लोगो को जागरूक करने कार्य किया है।उन्होंने इस मुहिम को सफल बनाने में योग्यदान देने वाले संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।मौके पर संस्था के मार्गदर्शक संजय राय ब्रह्मभट्ट, उत्सव उमंग, अश्विनी सिंह, निखिल कुमार, मंदिर के पूजारी लव जी पांडे, वैध जी,बिमलेश यादव समेत पौधा लेने हेतू काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Latest News

आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में उठी सशक्त कार्रवाई की मांग Garhwa