बिरसा कौशल विकास केंद्र में विश्व युवा कौशल दिवस धूमधाम से मनाया गया। Kandi

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा के पास संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत बिरसा कौशल विकास केंद्र में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
 कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के प्रोपराइटर विकास चंद्रा के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय शामिल हुए। उनके साथ कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार और बलियारी पंचायत समिति सदस्य मीरा सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत कौशल विकास केंद्र की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। 
इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने केंद्र के सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्षों में जाकर प्रशिक्षण की व्यवस्था, संसाधनों और छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं के आवासीय कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। यह कक्ष सीसीटीवी कैमरों से लैस है। केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रखंड प्रमुख ने इसे अनुकरणीय बताया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय ने क्षेत्र की छात्राओं और अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कौशल विकास केंद्र से जुड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की है।यहां मिलने वाला व्यावसायिक प्रशिक्षण युवतियों को रोजगार के नए अवसर देगा और उनका भविष्य बेहतर बनाएगा। 
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रेरणादायक स्लोगन भी आकर्षण का केंद्र रहे। कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और शिक्षा पर आधारित उनके संदेशों की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।

Latest News

बिरसा कौशल विकास केंद्र में विश्व युवा कौशल दिवस धूमधाम से मनाया गया। Kandi