समर कैंप मनोरंजन ही नहीं बल्कि ज्ञानवर्धक भी है। समर कैंप रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का सुंदर संगम है-निदेशक। Garhwa

समर कैंप मनोरंजन ही नहीं बल्कि ज्ञानवर्धक भी है। समर कैंप रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का सुंदर संगम है-निदेशक।   
   जीएन कान्वेंट स्कूल में छः दिवसीय समरकैम्प का समापन समारोह सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के साथ संपन्न। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में ग्रीष्मा वकाश के पूर्व छः दिवसीय समर कैंप का समापन बच्चों के अति उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ सम्पन्न हुआ। विभिन्न खेल गतिविधियों, रैंप वॉक,फ़ायरलेस कुकिंग, बॉक्सिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के मोहक प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों ने अपने-अपने हुनर बिखरे। 
इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि पिछले 6 दिनों में हमारे विद्यार्थियों ने जिस उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता का परिचय दिया है वह वास्तव में सराहनीय है। समर कैंप केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होता बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को पहचानने का एक सशक्त मंच होता है।
इस कैंप के दौरान बच्चों ने खेल,कला,संगीत, नृत्य, योग, कंप्यूटर, विज्ञान गतिविधियों, फायरलैस कुकिंग तथा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में अपना भाग लेकर अपनी क्षमताओं को निखारा है।अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए निदेशक ने कहा मुझे यह देखकर गर्व हो रहा है कि हमारे विद्यार्थियों ने हर गतिविधि में पूरे मनोयोग से भाग लिया और नई-नई बातें सीखी। मैं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष धन्यवाद करता हूं जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से इस कैंप को सफल बनाया साथ ही अभिभावकों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां सीखी गई बातें केवल कैंप तक सीमित न रहे बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अपने अनुशासन, टीमवर्क, समय प्रबंधन, व्यवस्था प्रबंधन और आत्मविश्वास जैसी सीखें जीवन भर आपके काम आएगी। अंत में मैं आशा करता हूं कि आप सभी इस समर कैंप की मधुर यादों और नए अनुभवों को अपने साथ लेकर जाएंगे तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। प्रतियोगिता में विजेता  सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देखकर सम्मानित किया गया।
 इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षक संतोष प्रसाद, नीरा शर्मा, नीलम कुमारी, वीरेंद्र शाह,दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, चंदा श्रीवास्तव,आदित्य सोनी,सुनीता कुमारी, पूजा प्रकाश,वर्षा कुमारी, मुकेश भारती अन्य की भूमिका सराहनीय रही।धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर ने दिया।

Latest News

समर कैंप मनोरंजन ही नहीं बल्कि ज्ञानवर्धक भी है। समर कैंप रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का सुंदर संगम है-निदेशक।   Garhwa