विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा हरिहर पुर को प्रखंड बनाने की मांग Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
विधायक अनंत प्रताप देव के  द्वारा हरिहर पुर को प्रखंड बनाने की मांग को झारखंड विधानसभा में उठाने को  लेकर डूमरसोता पंचायत के दारिदह में अजय सिंह के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें तीनों पंचायत के कार्यकर्ता और समाज सेवी लोग मौजूद थे। 
हरिहर पुर उप मुखिया जगती देवी ने कहा हरिहर पुर को प्रखंड बनने से क्षेत्रवासियों को हो रहे परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी l विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह ने कहा हरिहरपुर प्रखंड की मांग भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा तीनों पंचायत के पंचायत वासियों की मांग पर झारखंड विधानसभा में किया जिसके लिए क्षेत्र के सभी जनता खुश हैं चुकी 15 साल में पहली बार हरिहर पुर को प्रखंड बनने की मांग की गई है।  मौके पर कृष्णा राम ने कहा माननीय विधायक अनंत प्रताप देव के पास विधानसभा चुनाव के दरमियान सभी लोगों ने कहा था आज उसी मांग को विधानसभा सत्र में हरिहरपुर को प्रखंड बनाने का मांग किए जिसके लिए हरिहरपुर की जनता उनको बहुत बहुत धन्यावाद देती है उन्होंने कहा की पूर्व विधायक  भानु प्रताप शाही तीन पंचायत मझीगांवां ,डुमरसोता और हरिहरपुर को भवानाथ पुर प्रखंड से कांडी प्रखंड में शामिल करावा दिये जिससे आम अवाम जनता को काफी  परेशानी की सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की हरिहर पुर प्रखंड बनने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा l माननीय विधायक को दिल से धन्यवाद,जगदीश प्रताप गुप्ता ने कहा हरिहरपुर को प्रखंड बन जाने से यहां को लोगों को अब कांडी प्रखंड के बार बार चक्कर नहीं काटना होगा माननीय विधायक जी को बहुत बहुत धन्यावाद वहीं अजित यादव ने कहा हम तीन पंचायत के लोग कांडी प्रखंड में ठगा महसूस कर रहे थे अब उससे निजात पा लेंगे विधायक अनंत प्रताप देव जी हरिहर पुर को नया प्रखंड बनाने के लिए झारखंड विधानसभा सत्र में मांग किए हैं जिसके लिए हम सब आभारी हैं l 

गोपाल भारती ने कहा माननीय विधायक विधानसभा सत्र में जनहित के सारे  मुद्दे  उठाने का कार्य कर  रहे हैं, पूर्व विधायक  भानु प्रताप शाही जी तीन पंचायत मझीगांवां ,डुमरसोता और हरिहर पुर को हमेसा अपेक्षित रखें लेकिन माननीय विधायक  अनंत प्रताप देव के द्वारा हरिहर पुर को  नव सृजित प्रखंड की  सत्र के  माध्यम से की गई जिसके लिए धन्यवाद  l नीरज सिंह ने कहा माननीय विधायक जी ने सबका हित में काम करते हैं वर्षो का मांग हरिहर पुर प्रखंड का था पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही एकबार भी तीनों पंचायत के बारे में सोचे भी नही हमलोगों का दुर्दशा हो चुका है लेकिन माननीय विधायक अनंत प्रताप देव जी हरिहर पुर प्रखंड का मांग सत्र में रखा है जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी का लहर है इस मौके पर l  अजित सिंह  ने  कहा माननीय विधायक अनंत प्रताप देव जितना एक वर्ष में  विधानसभा सभा जनहित के मुद्दा उठाते हैं पूर्व विधायक  के 15 वर्षों के तुलना में कर सकते हैंl  हरिहर पुर को प्रखंड के  मांग  सत्र  में किए हैं  क्षेत्र वासियों के तरफ से आभार है इसी तरह से जनमानस के सारे मुद्दे की मांग विधानसभा में जारी रहेगा lसंजीत सिंह  अजित यादव, नीरज सिंह, प्रेम कुमार, राहुल सिंह, वीरेंद्र राम, सुदामा राम  लखन चन्द्रबंशी  ,दुर्गेश पासवान,कृष्णा राम  ,मनोज राम   नीरज सिंह, गंगेस्वर सिंह ,कृष्णा राम, गोपाल भारती, अजित सिंह, राजेन्द्र यादव कई लोग मौजूद रहे l

Latest News

प्रशासन की मिलीभगत से कांडी बना बालू माफियाओं का चारागाह, ट्रैक्टर ने ली एक और जान: दुर्गावती देवी Kandi