आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी आधारित दवाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा जिले के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम गोसांग में आज आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी आधारित दवाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम डॉ. बसंत राम के क्लिनिक परिसर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन खुटहेरिया पंचायत के बीडीसी सदस्य श्री अभिनंदन शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा का फूल-माला पहनाकर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वेलनेस कोच श्री मनोज कुमार, श्रीमती ऊषा मेहता तथा श्री विवेकांत मेहता ने उपस्थित ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से निर्मित विभिन्न दवाओं, उनके लाभ एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि आयुर्वेदिक उपचार पद्धति शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास पासवान, संतोष प्रजापति, विश्वनाथ लाल, आनंद विश्वकर्मा, छोटू कुमार, कामेश्वर राम, सरिता देवी, ममता देवी, पनवा देवी सहित अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Latest News

भीषण आग से खाक हुआ सर्विस सेंटर, 6 लाख तक के नुकसान की आशंका Garhwa