सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने किया जरूरतमंदों केबीच कम्बल का वितरण 06/01

सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने किया जरूरतमंदों केबीच कम्बल का वितरण 
श्री बंशीधर नगर -श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी के द्वारा कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए सगमा एवं धुरकी प्रखंड के शारदा, लोलकी व सगमा गांव में असहाय एवं जरूरतमंदों केबीच घर-घर जाकर कंबल वितरण किया गया।मौके पर सर्वेश्वरी समूह शाखा के  व्यवस्थापक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार श्री सर्वेश्वरी समूह   शाखा के द्वारा ठंड से निजात दिलाने हेतु जरूरतमंदों एवं  असहायों के बीच चरणबद्ध तरीके से कम्बल का  वितरण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सगमा एवं धुरकी प्रखंड के लोलकी , शारदा गांव में पूर्व से चयनित लोगों के घर-घर जाकर कंबल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कपिल देव सिंह, शिव पहरिया, कुंवारी कुवर,मानिक सिंह ,लक्ष्मण सिंह, मोरी देवी, सोहनी देवी, भानुमति देवी, तुलसी परहिया, विद्यावती कुँवर,पकौड़ी प्रसाद, पलटन परहिया ,कुंदन राम, लक्ष्मण राम ,मैत्री देवी ,सहित अन्य लोगों को घर-घर जाकर कंबल दिया गया. मौके पर कटहर गढ़ के मनोज प्रताप देव, श्रीकांत सिन्हा, राजीव सिन्हा, अजय प्रसाद गुप्ता  ,दुर्गेश सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa