गांव-गांव घूमकर मंत्री ने जाना जनता का दुख दर्द, किया समस्याओं का त्वरित निदान garhwa

गांव-गांव घूमकर मंत्री ने जाना जनता का दुख दर्द, किया समस्याओं का त्वरित निदान

फोटो -ग्रामीणों ने रूबरू होते मंत्री

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गांव-गांव घूमकर जनता की दुख दर्द को जाना। मंत्री बुधवार की रात्रि मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों का भ्रमण कर जनता से रूबरू हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने उनकी  समस्याओं को सुना एवं त्वरित निष्पादन भी कराया। ग्रामीणों की पेयजल, पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत होने के बाद मंत्री ने ऑन स्पॉट संबंधित पदाधिकारियो को फोन कर समस्या का त्वरित निदान करने का निर्देश दिया। अगले दिन गुरूवार को चापाकल की मरम्मति, पेंशन की स्वीकृति आदि समस्या का निदान भी हो गया।
मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड के अरंगी पंचायत के अरंगी, सिरहे, अकलवानी, कुंभी आदि गावों के विभिन्न टोलों का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने स्व. जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोगों के पास बैठकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने ऑन द स्पॉट कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि यदि कोई भी पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं करते हैं, जनता का काम लंबित रखते हैं या किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो तुरंत इसकी सूचना दें। अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्र में हो रहे स्ट्रॉबेरी की खेती की भी जानकारी लिया।
 मंत्री ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना सेवक चुना है। वे जनता के लिए 24 घंटे तैयार हैं। मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह कुशवाहा, मुन्ना सिंह, सत्यम, पूरन तिवारी, प्रवीण यादव, विद्यापति ऋषि, सुरेंद्र ठाकुर, महेंद्र भुईयां, ज्ञान रंजन मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa