दिनांक 25.09.2021 दिन शनिवार को समय 12:00 बजे रंका अनुमंडलीय अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायत वासियों की एक बैठक रंका नगर भवन में आयोजित की जाएगी--नवीन दुबे Ranka

 सहकार भारती जिला कमेटी गढ़वा।की ओर से जिला अध्यक्ष नवीन दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक 25.09.2021 दिन शनिवार को समय 12:00 बजे  रंका अनुमंडलीय अंतर्गत प्रखंड रंका, चिनिया, रमकंडा, भंडारिया, बरगड़, के सभी पंचायत वासियों की एक बैठक रंका नगर भवन में आयोजित की जाएगी। जिसमें सहकार भारती के बारे में विस्तृत जानकारी एवं विचार विमर्श किया जाएगा। एवं विचारों प्रांत पंचायत कमेटी प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा रंका विधानसभा पूर्व भाजपा विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी एवं मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झारखंड एफपीओ प्रभारी प्रफुल्ल सिंह जी एवं पलामू जिला संयोजक (सहकार भारती) श्री संजय सिंह जी भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही साथ जिला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने अपील की है कि सभी रंका अनुमंडल स्तरीय पंचायत वासियों अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं विचारों को सुनें।




Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda